Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में चंपावत का ऐतिहासिक प्रदर्शन: हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में 4था स्थान

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 25, 2026

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में चंपावत का ऐतिहासिक प्रदर्शन: हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में 4था स्थान

हिमानी उप्रेती और यश अवस्थी ने किया टॉप, चंपावत का बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा घोषित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में जनपद चंपावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी सशक्त शैक्षिक पहचान स्थापित की है।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम के परिणामस्वरूप जनपद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों स्तरों पर शीर्ष स्थानों में स्थान बनाया है।मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जनपद का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। हाईस्कूल (कक्षा 10) में कुल 2,876 पंजीकृत छात्रों में से 2,845 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 94.80% छात्र सफल रहे। इनमें 183 छात्र ऑनर्स, 886 प्रथम श्रेणी, 1,247 द्वितीय श्रेणी एवं 381 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में कुल 2,465 पंजीकृत छात्रों में से 2,450 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 2,281 छात्र सफल रहे और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.10% दर्ज किया गया।जनपद चंपावत ने इस वर्ष सुधार करते हुए हाईस्कूल में प्रदेश में 5वां स्थान एवं इंटरमीडिएट में 4था स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त प्रदेश की टॉप-25 वरीयता सूची में हाईस्कूल के 5 एवं इंटरमीडिएट के 6 छात्रों ने स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

हाईस्कूल में हिमानी उप्रेती ने 96.20% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी छात्र— संगीता भट्ट (94.60%), पवन सिंह रावत (94.60%), जलज ओली (92.80%), नरेंद्र कुमार (92.60%), आयुष जुकारिया (92.40%), दिव्यांशु जोशी (92.40%), प्राची पंचोली (91.60%), प्रिया बिष्ट (91.40%), सुमित जोशी (90.20%), हर्षित जोशी (90.20%), सृष्टि महारा (90%) एवं शिवांशी जोशी (90%)— ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इंटरमीडिएट में यश अवस्थी ने 93.80% अंक प्राप्त कर जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रमुख छात्र— रिया चौबे (93.20%), सांची जोशी (92.80%), मयंक जोशी (92.80%), हंसा भट्ट (92.60%), हेमा नायक (92.40%), धीरज चंद (92%), दीपांशु बोरा (91.60%), गौरव बिनवाल (91%), आदित्य तिवारी (90.80%), तनुजा उप्रेती (89.20%) एवं ऐश्वर्या उप्रेती (88.80%)— ने भी शानदार सफलता अर्जित की।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

जरूरी खबरें