Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

सूचना

: लोहाघाट की कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा शांभवी को सीएम धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 8, 2023
लोहाघाट की कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा शांभवी  प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से हुई सम्मानित चंपावत जिले का क्या प्रतिनिधित्व चंपावत जिले में कला एवं योग के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए लोहाघाट की होली विजडम एकैडमी मानेस्वर में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा शांभवी मुरारी का प्रदेश के प्रतिष्ठित पुरस्कार तीलू रौतेली के लिए चंपावत जिले से चयन हुआ था मंगलवार को देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शांभवी को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया शांभवी ने सबसे कम उम्र में इस वर्ष इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने का गौरव भी हासिल किया है शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता ,परिजनों व अपने गुरु जनों को दिया है शांभवी की शानदार उपलब्धि पर पूरे लोहाघाट क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए शांभवी के उज्जवल भविष्य की कामना करी मालूम हो शांभवी ने इस छोटी सी उम्र में योग के क्षेत्र में पूरे लोहाघाट में क्रांति ला दी है शांभवी पतंजलि योगपीठ की योग प्रशिक्षक भी है शांभवी का लक्ष्य उच्च शिक्षा ग्रहण कर जन सेवा करना है

जरूरी खबरें