Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

सूचना

: लोहाघाट:बिसंग महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज स्टार नाइट में स्टार कलाकारों का रहेगा जलवा

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 8, 2024
बिसंग महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज स्टार नाइट में स्टार कलाकारों का रहेगा जलवा लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के कर्ण करायत में महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राकेश करायत की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर को तीन दिनी बिसंग महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्र के पूर्व पुलिस अधिकारी अशोक फर्त्याल व शिवा ग्रुप के अध्यक्ष सूरज ढेक ने किया दोनों अतिथियों ने सीमित संसाधनों के बीच शानदार आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया शुभारंभ अवसर पर जीआईसी कर्ण करायत की छात्रोंओ के द्वारा शानदार स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा डेल माउंट स्कूल व शिशु मंदिर के नोनिहालों ने एक से बढ़कर एक कुमाऊनी व गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी इस दौरान शतरंज व कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राकेश करायत ने बताया महोत्सव में उत्तराखंड के स्टार कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी, भावना कांडपाल, जितेंद्र तोकम्याल ,प्रियंका महर स्टार नाइट में अपना जलवा दिखाएंगे तथा बच्चों के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है इस दौरान बृजेश महरा ,डॉक्टर महेश ढेक ,नितिन मुरारी ,सुरेंद्र ढेक,पंकज ढेक, देवेंद्र बोहरा ,सतीश मेहरा ,नीरज करायत माही, पवन करायत ,विकी मेहरा, रोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें