Thursday 9th of April 2026

ब्रेकिंग

लालकुआ: मोटाहल्दू मे स्कूल से घर लौट रही दसवीं की छात्रा लापता, झाड़ियों में मिले कपड़े,

खटीमा:पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण।

हरिद्वार:खेल कोच ने नाबालिक शिष्या से किया दुष्कर्म पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।

लोहाघाट मे सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं विदाई।

लोहाघाट:बाइक रपटने से लोहाघाट महाविद्यालय के दो छात्र घायल।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में मुख्यमंत्री राहत कोष को लेकर राजनीति मे उबाल कांग्रेस का राज्यपाल को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

चंपावत में मुख्यमंत्री राहत कोष को लेकर राजनीति मे उबाल कांग्रेस का राज्यपाल को ज्ञापन।

सही नाम नाम सार्वजनिक करने की मांग।

मुख्यमंत्री राहत कोष मामले को लेकर चंपावत जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है। तो वही आज गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन निधि वितरण को लेकर जिलाधिकारी चंपावत के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी कांग्रेस के द्वारा दी गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा आज जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष का दुरुपयोग किया जा रहा है एवं अपने चाहने वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष देकर उसमें बंदरबाट की जा रही है एवं आरटीआई मांगे जाने पर कुछ नाम जिलाधिकारी, अध्यक्ष एवं name के नाम से दिए गए है।

सही जानकारी नही दी जा रही है जो सीधे-सीधे सरकारी धन का दुरुपयोग है। कहा जिस पैसे को जरूरतमंदों को दिया जाना चाहिए उस पैसे को अपने चहेतो को दिया जा रहा है जो कि जरूरतमंद जनता के साथ अन्याय है । कहा आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी के नाम को उनके स्थाई पते के साथ अति शीघ्र सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी चम्पावत के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया । साथ ही चेतावनी दी गई है अति शीघ्र यह नाम स्थाई पते के साथ सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

जरूरी खबरें