Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

: देहरादून:शैक्षिक नवाचारी संवाद की राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 10, 2023
शैक्षिक नवाचारी संवाद की राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न। प्रारम्भिक शिक्षा की बेहतरी को प्रयासरत स्वैच्छिक, स्वंयसेवी एवं स्वप्रेरित शिक्षकों के शैक्षिक समूह उत्तराखंड राज्य टीम शैक्षिक नवाचारी संवाद द्वारा राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण श्रीमती बंदना गर्ब्याल द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उन्होंने टीम द्वारा बच्चों के हित में दैनिक सामग्री प्रसारण, ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण, प्रश्न पत्र निर्माण, शिक्षक प्रोत्साहन आदि अनेक कार्यों की प्रशंसा की। टीम मोटीवेटर /मार्गदर्शक लक्ष्मण सिंह मेहता ने सभी का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया के युग में शैक्षिक समूह की आवश्यकता, अनिवार्यता पर बल देते हुए टीम शैक्षिक नवाचारी संवाद द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। कार्यशाला का संचालन करते हुए टीम कोर्डिनेटर शंकर सिंह अधिकारी ने सभी जनपदों की टीमों से अधिकाधिक छात्र हित में कार्य करने हेतु सहयोग करने को कहा। कार्यशाला पूर्व उत्तराखंड शैक्षिक नवाचारी संवाद टीम प्रमुख लक्ष्मण सिंह मेहता के साथ दल ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर टीम द्वारा प्रारंभिक शिक्षा के हित में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में प्रारंभिक शिक्षा की बेहतरी के लिए उल्लेखनीय कार्यों व नवाचारी शिक्षण कर रहे विभिन्न जनपदों के 40 शिक्षकों /शिक्षिकाओं को इनोवेटिव टीचर्स अवार्ड प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीमैट अपर निदेशक ए0के0 नौडियाल ने अधिकाधिक शिक्षकों से अपने नवाचारों को अधिक से अधिक साझा करने को कहा। सीमैट के डाoमदन मोहन उनियाल, डाo मोहन बिष्ट, डाo विनोद ध्यानी ने नवाचार की आवश्यकता, विद्यालय प्रबंधन, स्कूल सेफ्टी , पोर्टल, सहित कई विभागीय बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के आयोजन में जिला प्रमुख मंजू बहुगुणा, मोनिका रावत, मीनू जोशी, नीरज पंत, अरविंद सोलंकी, नीरलता, गायत्री पांडेय,नीलम बिष्ट,पूनम पुंडीर, यशपाल राना, सरोजनी रावत, रेखा बोरा, आशा भट्ट, आदि ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें