Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:मां बाराही धाम मे कलश एवं भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुई विश्व कल्याण के लिए भागवत कथा ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

जहां सद्बुद्धि, सद्विचार होते हैं उन्हीं को भागवत कथा आयोजित करने की मिलती है प्रेरणा।- आचार्यश्री देवीधुरा में मां बाराही धाम में आज से श्रीमद् भागवत पुराण कथा शुरू हो गई है। सुबह हनुमान मंदिर से महिलाओं द्वारा मांगलिक परिधानों में कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई जो मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर के कथा स्थल में पहुंची। विश्व कल्याण के लिए आयोजित इस पुराण कथा में गणेश पूजन, मात्रिका पूजन, ओमकार पूजन, सर्वतो भत्र पूजन, नवग्रह पूजन, मांबाराही पूजन, भागवत पुराण पूजन, लक्ष्मी पूजन किया गया। हरिद्वार से आए आचार्य ललित मोहन बगौली के नेतृत्व में आचार्य गणेश शर्मा, पवन शर्मा, सतीशजी ने पूजा अर्चना की। मुख्य यजमान के रूप में बाराही मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया के साथ चारखाम सात थोकों के प्रमुख गहढ़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, वलिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, आदि ने संकल्प लिया। श्रीमद् भागवत पूजन, व्यास पूजन के बाद व्यास पीठ से कथा का वाचन करते हुए पुराणों के मर्मज्ञ आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा जिस पुराण कथा को सुनने मात्र से मनुष्य भवसागर को पार कर जाता है उस कथा को आयोजित करने की प्रेरणा उन्हीं व्यक्तियों को मिलती है जो आचार विचार व मन से पवित्र होकर वास्तव में दूसरों के चेहरों मै खुशी देखना चाहते हैं। मालूम हो कि इस अनुष्ठान की शुरुआत की प्रेरणा मां बाराही ने अपने उस वारी गांव के उपासक हीरा बल्लभ जोशी को दी जिन्होंने तीन वर्ष पूर्व यहां पहली बार ज्योतिरपीठ के शंकराचार्य जगतगुरु वासुदेवानंद जी सरस्वती, स्वामी कल्याण दास जी, साध्वी विधानंद एवं स्वामी शंकर देव जैसे महान साधु संतों की गरिमामय उपस्थिति में की थी। इसके बाद यह प्रेरणा किमाड़ गांव के मां बाराही के कृपापत्र वर्तमान में सेतु का आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी को दी थी। इस वर्ष चारखाम सात थोकों द्वारा संयुक्त रूप से इस विश्व कल्याण महायज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बाराही मंदिर कमेटी के तथावधान मै चारखाम सात थोकों के सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। पहले दिन के भंडारे की व्यवस्था की प्रेरणा मां बाराही से प्रमुख समाजसेवी मदन बोहरा को मिली है जिन्होंने आज भंडारा आयोजित किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने मां बाराही का प्रसाद ग्रहण किया।

जरूरी खबरें