Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट में फीकी रही धनतेरस व्यापार में नहीं आया उछाल व्यापारियों ने ऑनलाइन को बताया जिम्मेदार सोना पहुंचा 97 हजार 

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 29, 2024
लोहाघाट में फीकी रही धनतेरस व्यापार में नहीं आया उछाल व्यापारियों ने ऑनलाइन को बताया जिम्मेदार सोना पहुंचा 97 हजार लोहाघाट में आज मंगलवार को धनतेरस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया गया सुबह से ही बाजारों में रौनक रही लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने बाजार में निकले व्यापारियों ने सुबह से ही दुकाने सजा ली थी लेकिन अन्य वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष भीड़ कम रही जहां लोहाघाट के बाजारों में पिछले वर्ष तक चलने तक जगह नहीं बचती थी इस वर्ष बाजार खाली नजर आए वहीं व्यापारी नेता भैरव दत्त राय, सतीश मुरारी ,ज्वेलर्स सोनू वर्मा ,जगदीश गोरखा ,टीका देव खर्कवाल ,दीपक जुकरिया, अर्जुन सिंह ने बताया इस वर्ष धनतेरस में अन्य वर्षो की अपेक्षा व्यापार में काफी कमी नजर आई है लोगों ने खरीदारी कम की है व्यापारियों ने कहा अब धनतेरस पर धीरे-धीरे व्यापार कम होता जा रहा है व्यापारियों ने व्यापार में कमी के लिए ऑनलाइनव्यापार ,धनतेरस का दो दिन होने के साथ-साथ महीने के अंतिम दिनों में पढ़ने व महंगाई को जिम्मेदार बताया व्यापारियों ने कहा कल बुधवार को उन्हें व्यापार अच्छा होने की पूरी उम्मीद है वही सराफा बाजार में भी सोने के दाम 97 हजार रुपया तोला होने से कमी नजर आई तो वाहन बाजार में भी वाहन तो बिके पर व्यापारियों की अपेक्षा से कम रहे, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी मंदी देखने को मिली अधिकतर लोगों ने बर्तन, क्रोकरी ,इलेक्ट्रॉनिक आइटम , वाहन ,कपड़ों व फर्नीचर की खरीदारी की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही वही कल व्यापारियों को अच्छा व्यापार होने की पूरी उम्मीद है    

जरूरी खबरें