Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट में जिला स्तरीय तहसील दिवस का हुआ आयोजन डीएम ने लोगों की समस्याओं का किया समाधान

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 7, 2023
लोहाघाट में जिला स्तरीय तहसील दिवस का हुआ आयोजन मंगलवार को लोहाघाट क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान व निस्तारण के लिए ब्लॉक सभागार लोहाघाट मेंब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक की  अध्यक्षता में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने गंभीरता से जनप्रतिनिधियों और लोगों की समस्याओं को सुना कुछ समस्याओं का मौके पर ही डीएम पांडे ने निस्तारण किया तथा कुछ समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं दूर-दूर क्षेत्र से अपनी समस्याओं को लेकर आए जनप्रतिनिधियों व लोगों ने कहा वर्षों के बाद आज लोहाघाट में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा खुद लोगों की समस्याओं को सुना गया जिसके लिए सभी डीएम चंपावत को धन्यवाद देते हैं तहसील दिवस में लोगों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा सबसे अधिक पेयजल ,सड़क निर्माण ,सड़कों को गड्ढा मुक्त करने ,लंपी वायरस से हुई पशुओं की मौत का मुआवजा देने ,नगर में बंद पड़ी लोनीवी की नालियों को खोलने संबंधित समस्याओं को ग्रामीणों के द्वारा प्रमुखता से उठाया गया तथा उनके समाधान की मांग करी गई डीएम के द्वारा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या-क्या प्रयास किया जा रहे हैं इसकी सूचना शिकायतकर्ता को देने के भी निर्देश डीएम ने दिए वहीं डीएम पांडे ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा लोगों की समस्या का समय से निदान किया जाए ताकि लोगों का विश्वास तहसील दिवस पर बने रहे और लोग अधिक से अधिक समस्याओं के समाधान के लिए तहसील दिवस पर आए डीएम पांडे ने कहा अगले तहसील दिवस पर सभी अधिकारियों से आज की समस्याओं पर अपडेट लिया जाएगा की कितनी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है डीएम ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा उनकी समस्याओं के समाधान के पूरे प्रयास किए जाएंगे तहसील दिवस पर कुल 40 लोग अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे हुए थे इस मौके पर सीडीओ आर एस रावत, डी एफ ओ आर सी कांडपाल ,एसडीएम रिंकू बिष्ट, पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ,बीडीओ अशोक अधिकारी , एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ,डीएचओ टी एन पांडे, बीएसए भानु प्रताप कुशवाहा, लोनीवी के अधिशासी अभियंता संजय चौहान, सीवीओ डॉ डी के चंद,ग्राम प्रधान सरिता अधिकारी ,भुवन चौबे ,जितेंद्र राय, भैरव दत्त राय ,पंडित मदन कलोनी, जोगा सिंह सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

जरूरी खबरें