Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए डीएम चंपावत ने करी 13 किलोमीटर राफ्टिंग

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 28, 2023
  चंपावत जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु जिले के महाकाली नदी में चूका में एंगलिंग तथा चरन मंदिर से बूम तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग एवम् रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को भी चुका में एंगलिंग व महाकाली नदी में बूम घाट में सलालम प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें 4 महिला टीम सहित कुल 15 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिलाधिकारी नवनीत पांडेय द्वारा भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए चरन मंदिर से बूम घाट तक 13 किलोमीटर राफ्टिंग की गई। गुरुवार को चुका में आयोजित एंगलिंग में 19 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर मत्स्य आखेट कर नदी से महाशीर मछली पकड़ी तथा फिर उसे नदी में ही छोड़ा गया। राफ्टिंग प्रतियोगिता में 15 टीमें द्वारा प्रतिभाग किया गया। सलालम में नदी में कुल 9 गेट/बाधाएं बनाई गई थी जिन्हें पार कर राफ्ट को आगे बढ़ाना था प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में एंगुलेरों द्वारा 15 व 19 किलो तक की महाशीर मछली महाकाली नदी से पकड़ी। इस दौरान आए प्रतिभागियों द्वारा चूका को एक एंगलिंग हेतु बेहतर डेस्टिनेशन बताया और पर्यटन के नजरिए से इस क्षेत्र को अपार संभावनाएं युक्त बताया और कहा कि क्षेत्रीय लोगों को इससे रोजगार में मदद मिलेगी। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की इस पहल की सराहना की  एंगलिंग मीट में देश के विभिन्न राज्यों से 19 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर आयोजित सलालम प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें लाइफ इस एडवेंचर, एएपीएफ नेपाल, गढ़वाल मंडल विकास निगम, एसडीआरएफ, बीएसएफ, उत्तराखंड पुलिस , रियल एडवेंचर, एसएसबी,अबविमास हिमांचल , सिक्किम राफ्टिंग,स्नो ट्राउट एडवेंचर टनकपुर,केएमवीएन तथा बीएसएफ महिला तथा अन्य टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रतियोगिता में 4 महिला टीम ने भी प्रतिभाग किया गया* इस मौके पर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने कहा कि ऋषिकेश एवं अन्य क्षेत्रों में राफ्टिंग करने के बाद जो लोग कुछ नया रोमांच व अनुभव लेना चाहते हैं वह लोग चंपावत जिले के पंचेश्वर व टनकपुर बूम क्षेत्र में पंहुचे और महाकाली नदी में राफ्टिंग व एंग्लिंग का आनंद लें। भारत नेपाल बॉर्डर का प्राकृतिक सौंदर्य व महाकाली नदी की लहरें,यहॉं आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव देगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ाने हेतु इस क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जाएगा।

जरूरी खबरें