Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

चंपावत:ड्रग इंस्पेक्टर ने किया मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, चार दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे

चंपावत:मुड़ीयानी में अवैध रूप से काटी जा रही सड़क पर राजस्व विभाग की कार्यवाही

लोहाघाट के डेंसली विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू। लो वोल्टेज व कटौती से मिलेगी निजात।

लोहाघाट:बुजुर्ग चेतराम के समर्थन में आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष साथ बैठे धरने में। 17 दिनों से चल रहा धरना है ।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: डीएम ने बंद पड़े टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग का किया निरीक्षण अधिकारियों को जल्द मार्ग खोलने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 19, 2023
टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग जो बाटनगाड़ पर विगत लगभग 2 सप्ताह से अधिक समय से बंद पड़ा है, जिसे खोले जाने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। मार्ग खोले जाने हेतु 2 पोकलैंड मशीन, 3 जेसीबी तथा 5 डंपर पर लगाए गए हैं। बुधवार को डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा विभिन्न आला अधिकारियों के साथ बाटनगाड़ का स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग खोले जाने हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी लोनिवि के अधिकारियों से ली।    इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पंत ने अवगत कराया कि बाटनगाड़ में लगातार मार्ग खोले जाने का कार्य किया जा रहा है। बारिश ना होने पर 2 दिन के भीतर मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा।* जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्का लाइट लगाकर रात्रि में भी मौसम अनुकूल होने पर मार्ग खोलने का कार्य कराया जाए। इस दौरान अवगत कराया की 2013 की आपदा के बाद इतनी अधिक मात्रा में यह मलवा आया है जिसे प्राथमिकता के साथ खोला जा रहा है। लगभग 375 मीटर सड़क में 12 मीटर चौड़ाई तथा 8 मीटर ऊंचाई का मलवा आया था। *जिसमें अधिकांश मलवा सड़क से हटा दिया गया है शेष 30 मीटर से मलवा 2 दिन में हटाकर मार्ग को खोल दिया जाएगा। डीएम भंडारी ने अवगत कराया कि इस स्थान पर स्थाई समाधान हेतु पीडब्ल्यूडी द्वारा 90 लाख का प्रथम चरण का प्रस्ताव 610 मीटर स्पान के मोटर पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार इस पुल को विश्व बैंक परियोजना में शामिल किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को यह भी निर्देश दिए कि मार्ग को शीघ्र ही खोले जाने हेतु सिंचाई विभाग की मदद लेकर अतिरिक्त मशीन लगाई जाए। *इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बीसोरिया क्षेत्र जहां की पहाड़ियों से यह मलवा भारी मात्रा में आ रहा है उस क्षेत्र व बाटनागाड़ क्षेत्र का भू वैज्ञानिकों व अन्य की टीम से आज ही से सर्वे करने के निर्देश दिए।* टीम में तहसीलदार पिंकी आर्य, भूवैज्ञानिक हरीश बिष्ट, जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि एलएस सामंत तथा वन क्षेत्राधिकारी पीसी जोशी को शामिल किया गया है, जो संपूर्ण क्षेत्र का निरीक्षण के साथ ही निकले खनिज का भी आंकलन कर रिपोर्ट देंगे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी बाबू लाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पंत, उपजिलाधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह, एई सिंचाई आरके यादव, सीओ अविनाश वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे, भूवैज्ञानिक हरीश बिष्ट, तहसीलदार पिंकी आर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष किसन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें