Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:बालिक में दो मंजिले भवन में लगी भीषण आग जलने से एक की मौत ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 3, 2026

बालिक में दो मंजिले भवन में लगी भीषण आग एक की मौत ।

एसडीएम मौके पर घटना स्थल का किया निरीक्षण

चम्पावत । जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत सीमांत क्षेत्र वालिक में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब ढाई बजे गांव के एक घर में आग लग गई । इस भीषण अग्निकांड में राजेंद्र सिंह बिष्ट ( 47 वर्ष ) पुत्र स्व० कमल सिंह बिष्ट की मौत हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक , घर के दो मंजिले में राजेंद्र सिंह रात में सो रहे थे , इसी दौरान ये आग लग गई ।

इस अग्निकांड में उनकी मौत हो गई , जबकि पहली मंजिल पर पशुओं को बांधा गया था उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा है । सूचना के बाद देवीधुरा चौकी पुलिस , थाना पाटी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है घटना की जांच की जा रही।

आज शुक्रवार को एसडीएम नीतू डांगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कल गुरुवार रात को मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार को रेड क्रास से मदद दी जा रही है तथा राहत राशि तत्काल दी गई है। एसडीएम ने बताया पीड़ित परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के लिए लिखा जा रहा है। कहा पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाएगी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

जरूरी खबरें