Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन मे शिकायत का तत्काल निस्तारण हर समस्या का समाधान डीएम मनीष कुमार जनता के दिलों में करते हे राज

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 13, 2026

जनता मिलन मे शिकायत का तत्काल निस्तारण हर समस्या का समाधान डीएम मनीष कुमार जनता के दिलों में करते हे राज

अपनी विशिष्ट कार्य प्रणाली के चलते डीएम चंपावत मनीष कुमार चंपावत जिले की जनता के दिलों पर राज करने लगे । आज जनता मिलन कार्यक्रम में आए जोत सिंह पुत्र कुँवर सिंह, निवासी मऊ की शिकायत पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी लोहाघाट को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके क्रम में शिकायत का तत्काल निस्तारण किया गया।शिकायतकर्ता जोत सिंह ने अवगत कराया था कि वे ग्राम पुनियाल, पोस्ट मऊ के स्थायी निवासी हैं तथा उनकी खसरा/खतौनी में उनका नाम त्रुटिवश “जीत सिंह” दर्ज हो गया है, जबकि उनके अन्य सभी दस्तावेज—आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बीपीएल सूची, स्वास्थ्य कार्ड आदि में उनका नाम “जोत सिंह” अंकित है।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी लोहाघाट ने मामले का परीक्षण करते हुए अभिलेखों का सत्यापन किया गया तथा खसरा/खतौनी में नाम की त्रुटि को सुधारते हुए “जोत सिंह” दर्ज कर दिया गया।शिकायत के त्वरित निस्तारण पर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जरूरी खबरें