Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर में पाइपलाइन निर्माण में लापरवाही, दीप चंद्र पाठक ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

टनकपुर में पाइपलाइन निर्माण में लापरवाही, दीप चंद्र पाठक ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

टनकपुर। नगर क्षेत्र में चल रहे पाइपलाइन निर्माण कार्य को लेकर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक ने इस संबंध में जिलाधिकारी चंपावत को पत्र भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है।भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है, जिससे भविष्य में नगरवासियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रशासन एवं संबंधित विभाग बधाई के पात्र हैं।हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य के क्रियान्वयन में संबंधित ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़कों को खोदने के बाद उन्हें समतल एवं सुरक्षित नहीं बनाया जा रहा, जिससे आमजन को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अब तक कई लोग इन असमतल व खुले स्थानों के कारण चोटिल हो चुके हैं। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं,

लेकिन नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा, जो कि अत्यंत आवश्यक है।दीप चंद्र पाठक ने प्रशासन से मांग की है कि खुदाई के बाद सड़कों को शीघ्र समतल और सुरक्षित बनाया जाए, दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नियमित जल छिड़काव कराया जाए तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो यह कार्य आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन सकता है।

जरूरी खबरें