Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त अप्रैल में जनवरी का एहसास

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

मूसलाधार बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त अप्रैल में जनवरी का एहसास

बाजारों में पसरा सन्नाटा। आलू की फसल के लिए फायदा तो गेहूं के लिए नुकसान।

बनाअग्नि की घटनाओं में लगेगी रोक। पेयजल समस्या से मिलेगी निजात।प्रदेश में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर से सच साबित हुई है। चंपावत जिले में मंगलवार देर रात से ही बारिश शुरू हुई जो आज बुधवार को भी लगातार जारी है। तो वहीं जिले के चंपावत,लोहाघाट , बाराकोट व तराई क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त्-व्यस्त हो गया है तो वही एक बार फिर अप्रैल में लोगों को जनवरी का एहसास बारिश ने कराया है ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेकते नजर आए।आज बुधवार को बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा तो सड़कों में भी वाहनों की आवाजाही कम रही।

जिले में टीजे सड़क को छोड़ सभी सड़के सुचारू बनी रही। तो वहीं क्षेत्र में बोई गई आलू की फसल के लिए भी बरसात वरदान साबित हो रही है ।बारिश से बनाअग्नि की घटनाओं में भी काफी रोक लगेगी जिससे वन महकमा राहत महसूस कर रहा है। इसके अलावा पेयजल स्रोतों के लिए भी बारिश बरदान साबित हो रही है ।लंबे समय के बाद हुई लगातार बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। तो वही जनपद में पिछले 16 घंटे से भारी बारिश के चलते जनजीवन में तो असर पड़ा ही है और जिले घाटी वाले क्षेत्रों में जहां गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है वहां बारिश के चलते किसानों के गेहूं बर्बादी की कगार पर है। ग्रामीण व किसानों का कहना है कि जब बारिश चाहिए थी तब हुई नहीं अगर यही बारिश समय से होती तो किसानों के मटर मसूर व अन्य फसलो को काफी फायदा होता ।लेकिन बारिश ऐसे समय में हुई जहां गेहूं की कटाई चरम सीमा में है बारिश के चलते किसानों के गेहूं खेतों में ही झड़ रहे हैं गेहूं पककर तैयार हो चुके हैं ।किसान बारिश के चलते उन्हें भी काट नहीं पा रहे हैं ।मौसम विभाग ने अभी 12 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना बताई गई है ।

जिससे कि किसानों के गेहूं में अप्रत्याशित नुकसान होने की उम्मीद है। तो वही नदी नाले भी उफान पर नजर आए। तो वहीं कई जगह नालियां बंद होने से सड़के तालाब में तब्दील हो गई। फिलहाल बे मौसम बारिश ने सभी को परेशानी में डाला हुआ। लगातार हो रही बारिश के चलते व्यापारियों को भी इस हफ्ते व्यापार में काफी नुकसान पहुंचा है।

जरूरी खबरें