Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय मे प्रयोगशाला उपकरणों की कमी एनएसयूआई ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 7, 2026

लोहाघाट महाविद्यालय मे प्रयोगशाला उपकरणों की कमी एनएसयूआई ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन।

महाविद्यालय में जल्द से जल्द प्रयोगशाला उपकरणों की कमी दूर करने की मांग।

एनएसयूआई छात्र संगठन ने आज मंगलवार को लोहाघाट महाविद्यालय की प्रयोगशाला में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने एवं पुराने उपकरण के प्रतिस्थापन हेतु महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा लोहाघाट महाविद्यालय की प्रयोगशाला में कई आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं है तथा जो उपकरण उपलब्ध है उनमें से कई अत्यधिक पुराने हो चुके हैं। कुछ उपकरण महाविद्यालय की स्थापना के समय से ही उपयोग में ले जा रहे हैं। जिस कारण यह उपकरण वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक कार्य करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यह स्थिति विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

एनएसयूआई छात्र नेताओं ने महाविद्यालय की प्राचार्य को ज्ञापन के साथ-साथ आधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों की सूची भी सोपी तथा प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता से छात्र हित को देखते हुए जल्द से जल्द महाविद्यालय में प्रयोगशाला आधुनिक उपकरणों को उपलब्ध कराने की मांग की कहा एनएसयूआई हमेशा महाविद्यालय व छात्र हित में कार्य करती है। ज्ञापन देने में आयुष गोस्वामी, अजय सिंह बिष्ट, राहुल ,प्रियांशु जजरिया ,मनोज जोशी आदि एनएसयूआई नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें