Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

: चंपावत: ब्रजनगर सुखीढाग में एनएच के द्वारा बनाई गई नालियां लोगों के लिए बनी मुसीबत लोगों के घरों व दुकानों में घुसा बरसात का पानी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 7, 2023
  चंपावत जिले के बृजनगर सुखीढांग बाजार में एन एच‌ द्वारा ‌बरसाती पानी के निकास के बनी नालियों के ऊपर‌ स्लेप डालकर‌ पूरी तरह ढक देने से ऊपरी पहाड़ी का पानी सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ ग्रामीणों के  घरों व  व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घुस रहा है। घटिया गुणवत्ता के कारण पानी के निकास के लिए बनाई गई  नालियां जगह जगह लीक होने से बरसाती पानी रिसकर  लोगों के घरों की दीवारों से पानी निकल रहा है जिससे मकानों के गिरने ‌का खतरा ‌बढ‌‌ गया है। घरों की दीवारों का प्लास्टर और‌ फर्श टूट कर‌ क्षतिग्रस्त हो गया है।तीन वर्षों से ग्रामीण ‌पानी की निकासी एवं लिकेज नाली को ‌ठीक‌‌ करने‌ की मांग एनएच कर‌‌ रहे हैं मगर एनएच‌ के अधिकारियों के द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिससे ग्रामीणों में एनएच‌ के खिलाफ़ आक्रोश ब्याप्त है। इस मामले को लेकर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व ‌महामंत्री शंकर दत्त जोशी ने क्षेत्रीय विधायक ‌एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय टनकपुर जाकर ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ‌ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि ‌दीपक रजवार को सौंपा था।ज्ञापन में पार्वती देवी, शंकर जोशी,राधा ‌बल्लभ , किशोर ‌चद्र, हीरा बल्लभ, ईश्वर दत्त जोशी, सुनील दत्त, कैलाश ‌चंद्र जोशी, गोविन्द जोशी आदि के ‌हस्ताक्षर हैं। जोशी ने बताया तीन दिन बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणो आक्रोशित हैं। आक्रोशित ग्रामीणोंं ने शीघ्र कार्यवाही न होने पर एनएच के धरना प्रदर्शन ‌कर‌ आन्दोलन की चेतावनी दी है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर किसी ग्रामीण के भवन या दुकान को नुकसान पहुंचता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियों की होगी

जरूरी खबरें