Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: चंपावत:खरही में गहराया पेयजल संकट गधेरों से पानी पीने को मजबूर जनता विभाग बेखबर

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 1, 2024
खरही में गहराया पेयजल संकट गधेरों से पानी पीने को मजबूर जनता विभाग बेखबर मानसून काल के दिनों में भी चम्पावत जिले के मल्ली एवं तल्ली खरही में विगत 6 महीनों से पानी का संकट गहराया हुआ है। भिंगराड़ा क्षेत्र के खरही के तल्ली एवं मल्ली खरही में लगभग पांच दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं । लगभग छ: महीने का समय बीत के बाद भी अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी लोगों का दर्द बांटने नहीं पहुंचा है जबकि जल संस्थान के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने पर भी सुध न लिए जाने पर ग्रामीणों में संबंधित विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है। खरही में पेयजल योजना होने के बावजूद भी मल्ली खरही, तल्ली खरही की जनता को पेयजल नहीं मिल पा रहा है जिस कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। लोग गधेरों से पानी ढोने को मजबूर है। ग्रामीणों ने समस्या का यथाशीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है

जरूरी खबरें