Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: चंपावत:स्वाला में गहराया पेयजल संकट गधेरों से प्यास बुझाने को मजबूर ग्रामीण 

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 7, 2024
स्वाला में गहराया पेयजल संकट गधेरों से प्यास बुझाने को मजबूर ग्रामीण चंपावत जिला मुख्यालय से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्वाला गांव में हो रहे भीषण पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण गाढ़ गधेरों से प्यास बुझाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द पेयजल समस्या के समाधान की मांग की शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमचंद्र भट्ट ने बताया कि चंपावत जिले के स्वाला गांव में 80 से अधिक परिवार निवास करते हैं। लेकिन वहां पांच पांच पेयजल लाइने होने के बावजूद भी पेयजल संकट पैदा हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव के कुछ अराजक तत्व बार-बार पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त करते रहते हैं। जिस कारण पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। साथ ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द पेयजल आपूर्ति ठीक करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में 22 लाख रुपए की लागत से पेयजल निर्माण कार्य किया गया था। लेकिन उसके बाद भी पेयजल संकट बना हुआ है। और ग्रामीण परेशान है प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए

जरूरी खबरें