Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

Laxman Singh Bisht

Mon, May 11, 2026

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज

जनपद चम्पावत में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी चंपावत के निर्देश पर आज सोमवार 11 मई को थाना लोहाघाट पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शराब पीकर वाहन चला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK03C6473 पंच कार को रोककर चालक की जांच की गई।जांच में चालक मदन लाल निवासी ग्राम पऊ सुई ( लोहाघाट) द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई।चम्पावत पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।पुलिस टीम मे एसएचओ अशोक कुमार सिंह, उ0नि0 सोनिका जोशी, हे0का0 ध्यान सिंह,का0 राजेन्द्र गिरी शामिल रहे।

जरूरी खबरें