Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : कैबिनेट मंत्री मंत्री रेखा आर्या पर 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 22, 2026

कैबिनेट मंत्री मंत्री रेखा आर्या पर 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया

उत्तराखंड में बिजली बकाए को लेकर चौंकाने वाला मामला आया सामने

ऊर्जा निगम की ओर से जारी टॉप बकाएदारों की सूची में राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम शामिल होने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार बागेश्वर जनपद के कौसानी स्थित उनके ‘रुद्राक्ष पैलेस’ होटल पर करीब 2 लाख 98 हजार 704 रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है।इतना ही नहीं, इसी सूची में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपये का बकाया दर्ज है। बिजली विभाग द्वारा अखबार में बकाएदारों की सूची प्रकाशित किए जाने के बाद आम जनता और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि जहां आम उपभोक्ताओं पर सख्ती बरती जाती है, वहीं जनप्रतिनिधियों के मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं होती।

जरूरी खबरें