Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत में पंचायत चुनाव उम्मीदवारों की व्यय लेखा जाँच 13 से 30 अगस्त तक

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 12, 2025

चंपावत में पंचायत चुनाव उम्मीदवारों की व्यय लेखा जाँच 13 से 30 अगस्त तकत्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद चंपावत के सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जाँच 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव) डॉ. जी.एस. खाती ने बताया कि जाँच के लिए विकासखंडवार स्थान इस प्रकार हैं—

चंपावत विकासखंड – सदर कोषागार, चंपावत

लोहाघाट विकासखंड – उप कोषागार, लोहाघाट

पाटी विकासखंड – उप कोषागार, पाटी

बाराकोट विकासखंड – विकासखंड कार्यालय, बाराकोट

जिला पंचायत सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों के लिए जाँच स्थल सदर कोषागार, चंपावत निर्धारित किया गया है।सभी प्रत्याशी निर्धारित अवधि में किसी भी कार्य दिवस पर अपने निर्वाचन व्यय लेखा पंजिका, समस्त बिल/वाउचर, शपथ पत्र एवं निर्वाचन से संबंधित बैंक पासबुक स्टेटमेंट लेकर स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित हों।व्यय लेखा सत्यापन के बाद सभी को इसे संबंधित विकासखंड कार्यालय या जिला पंचायत कार्यालय, चंपावत में जमा करना होगा।डॉ. खाती ने स्पष्ट किया कि जो प्रत्याशी समय पर व्यय लेखा दाखिल नहीं करेंगे, उन पर निर्वाचन नियमों के तहत प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

जरूरी खबरें