Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:पंचेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब संगम मे आस्था की डुबकी के साथ उत्तरायणी मेले का हुआ समापन /हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 14, 2025
पंचेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब संगम मे आस्था की डुबकी के साथ उत्तरायणी मेले का हुआ समापन /हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर मे पंचेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का मंगलवार को सरयू व महाकाली नदी के पवित्र संगम में श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान के साथ समापन हुआ मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंचेश्वर महादेव के दर्शन कर महादेव का आशीर्वाद लिया श्रद्धालुओं के द्वारा परिवार व क्षेत्र की सुख शांति के लिए ब्राह्मणों के द्वारा पाठ पढ़वाया गया मेले में बड़ी संख्या में नेपाल पिथौरागढ़ व चंपावत से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे मंदिर में रातभर भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की गई थी मंगलवार सुबह 4:00 बजे से श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई जिसके बाद महादेव के दर्शन कर श्रद्धालु अपने-अपने घरों को वापस लौटे वही सरयू नदी के किनारे लगे मेले में बड़ी संख्या में दूर-दूर क्षेत्र से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी जहां श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर खरीदारी की गई तथा मेले का भरपूर आनंद लिया गया क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित मदन कलोनी ने बताया पंचेश्वर महादेव में लगने वाला मेला काफी पौराणिक है जिसमें प्रतिभाग करने के लिए पिथौरागढ़ ,चंपावत जिले के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं उन्होंने कहा क्षेत्र में पंचेश्वर महादेव की बड़ी मान्यता है जिनके दर्शन करने के लिए दूर-दूर क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं वहीं जिले के प्रसिद्ध रामेश्वर धाम में भी बड़ी संख्या में पिथौरागढ़ ,चंपावत व अल्मोड़ा जिले से श्रद्धालु पहुंचे जहां उनके द्वारा रामेश्वर महादेव के दर्शन कर सरयू व रामगंगा नदी के पवित्र संगम में स्नान किया

जरूरी खबरें