Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत के पूर्व डीएम नवनीत पांडे को शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री की मिली अतिरिक्त जिम्मेवारी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 23, 2025

मुख्यमंत्री की परिकल्पना के मॉडल जिले के रूप व स्वरूप को बदलने में आएगी तेजी ।चंपावत। हाल ही में चंपावत के जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित हुए नवनीत पांडे को अब शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी सौंप गई है। पहले उन्हें अपर सचिव कार्मिकका कार्य दिया गया था अब वह इसके अलावा अपरसचिव मुख्यमंत्री का भी दायित्व संभालेंगे मंगलवार की देर शाम को इस आशय के आदेश जारी किए गए थे। अपनी विशिष्ट कार्य संस्कृति एवं ईमानदार छवि वाले श्री पांडे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के आधार पर चंपावत को बनाए जा रहे मॉडल जिले के कार्य एवं समस्याओं को राज्य स्तर पर तेजी के साथ निपटने के लिए उन्हें यह नया दायित्व दिया गया बताया गया है । मालूम हो कि श्री पांडे के स्थान पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी के रूप में मनीष कुमार को तैनात किया गया है जिनकी काम करने की फास्ट स्पीड को देखते हुए यदि यहां से शासन स्तर पर भेजी गई समस्याओं के निराकरण में भी इसी गति से तेजी से कार्य किया जाए तो मॉडल जिले के रूप और स्वरूप को बदलने में कम समय लगेगा ।

जरूरी खबरें