Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट मे 132 /33 केवी विद्युत उप संस्थान निर्माण कार्य का पूर्व विधायक फर्त्याल ने किया शुभारंभ विद्युत समस्या से जनता को मिलेगी निजात 

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 28, 2024
लोहाघाट मे 132 /33 केवी विद्युत उप संस्थान निर्माण कार्य का पूर्व विधायक फर्त्याल ने किया शुभारंभ विद्युत समस्या से जनता को मिलेगी निजात लोहाघाट के महर्षि विद्यामंदिर के पास 300 करोड रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पिटकुल के 132/33 केवी विद्युत उपसंस्थान के निर्माण कार्य का सोमवार को लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पूर्ण विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर शुभारंभ किया पूर्व विधायक फर्त्याल ने क्षेत्र वासियों को बधाइयां दी पूर्व विधायक ने कहा वर्ष 2019 में उनके द्वारा ही इस कार्य को पास करवाया गया था जिसका आज उन्होंने भूमि पूजन किया है इस विद्युत संस्थान के बनने से लोहाघाट व चंपावत नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत समस्या का पूर्णतया समाधान होगा उन्होंने कहा यह पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है वही निर्माणदाई संस्था के नरेंद्र मेहता व अभियंता जाने आलम ने बताया 300 करोड रुपए से अधिक की लागत से इस संस्थान का निर्माण किया जा रहा है जो की .8 हेक्टेयर भूमि में निर्माणधीन है उन्होंने बताया इस उप संस्थान के निर्माण के बाद लोगों की विद्युत समस्या दूर होगी यह पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है इस दौरान पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ,नवीन कार्की ,नरेंद्र मेहता आदि लोग मौजूद रहे    

जरूरी खबरें