Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चम्पावत:योगेश जोशी मेमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल देवीधुरा के चार बच्चे सैनिक स्कूल में चयनित।साधन विहीन बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है विद्यालय।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 17, 2024
योगेश जोशी मेमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल देवीधुरा के चार बच्चे सैनिक स्कूल में चयनित।साधन विहीन बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है विद्यालय। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में योगेश जोशी मेमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल देवीधुरा के चार बच्चों ने सफलता हासिल की है| अल्प संसाधनों के बीच बच्चों द्वारा हासिल की गयी यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए एक बड़ी सफलता है| ध्यातव्य है कि इस विद्यालय से प्रतिवर्ष कई बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल होते आ रहे हैं| जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन जोशी द्वारा बच्चों को वर्ष भर नि:शुल्क स्पेशल कक्षाएं संचालित की जाती रही है| साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले चयनित नंदिनी , हर्षिता, प्रियंका एवं पीयूष बोरा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय को दिया है| विद्यालय की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है| बच्चों के सफल होने भाजपा नेता राजेश बिष्ट,ब्लाक प्रमुख पाटी सुमनलता, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट , ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह चम्याल सहित समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है| विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में चयनित बच्चों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी|

जरूरी खबरें