Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:राईकोट में फिर हुआ गुलदार का हमला गुलदार के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों में आक्रोश गुलदार न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 18, 2024
:राईकोट में फिर हुआ गुलदार का हमला गुलदार के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों में आक्रोश गुलदार न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी लोहाघाट के राईकोट कुवर ग्राम सभा के बूंगा तोक मे गुलदार का फिर हमला हुआ है बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे के आसपास गुलदार ने घात लगाकर एक युवक पर हमला कर दिया हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया वह लोग गांव के मंदिर में होने जा रही पूजा के लिए घर के पास ही लगभग 500 मीटर की दूरी पर सुखी लकड़ियां काट रहे थे तभी गुलदार ने घात लगाकर विजय सिंह बिष्ट( 34) पुत्र प्रहलाद सिंह पर जोरदार हमला कर दिया इस दौरान गुलदार के साथ विजय सिंह का संघर्ष भी हुआ ग्रामीणों ने बताया विजय की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो गुलदार विजय को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया जिसके बाद ग्रामीण आनन फानन में घायल विजय को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टर दीक्षा के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मी भास्कर गढ़कोटी, बबीता व अंशु मिश्रा के द्वारा घायल का उपचार किया गया डॉक्टर दीक्षा ने बताया घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है गुलदार ने उसके हाथ , पैर व पीठ में अपने पंजे व दांत गड़ाए हैं वहीं गुलदार के लगातार दूसरे हमले से राईकोट के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर व ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है उन्होंने कहा इससे पूर्व भी गुलदार ने एक बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था ग्रामीणों ने जल्द गुलदार न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं लोहाघाट रेंजर दीप जोशी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे तथा घायल का हाल-चाल जाना रेंजर जोशी ने कहा उच्च अधिकारियों से बात कर पिंजड़ा लगाया जाएगा तथा गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गस्त बढ़ाई जाएगी रेंजर ने लोगों से छोटे बच्चों को अकेले ना छोड़ने तथा अकेले जंगलों में न जाने की अपील की है मालूम हो पूर्व में भी वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था लेकिन गुलदार वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पाया अब गुलदार क्षेत्र वासियों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहा है गुलदार की दहशत पूरे क्षेत्र में फैली हुई है

जरूरी खबरें