Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी व उनके पति सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी व उनके पति सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

इनफ्लुएंसर सुनीता भट्ट की तहरीर पर काठगोदाम कोतवाली में मामला दर्ज

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनफ्लुएंसर सुनीता भट्ट की तहरीर पर काठगोदाम कोतवाली मेंज्योति अधिकारी उनके पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी और अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने कहा किसी को भी कानून हाथ में लेने का नहीं है अधिकार नहीं है। मालूम हो कल ज्योति अधिकारी व सुनीता भट्ट के बीच काठगोदाम की चौपाटी में जोरदार विवाद हो गया नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। जिस पर पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और दोनों को काठगोदाम कोतवाली पहुंचा और बीएनएस की धारा में कार्रवाई करते हुए दोनों को 24 घंटे कोतवाली में बैठा कर रखा। आज शुक्रवार को सुनीता भट्ट ने काठगोदाम कोतवाली में ज्योति अधिकारी उसके पति तथा अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाए हैं ज्योति अधिकारी कल गुरुवार को अपने पति व अन्य साथियों के साथ चौपाटी स्थित उनकी दुकान पर आई और उनसे मारपीट करने की कोशिश करते हुए उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जरूरी खबरें