Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 1, 2026

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ ।

आज पूरे देश में हनुमान जयंती को काफी हर्ष उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। तो वही चंपावत जिले के लोहाघाट में आज बुधवार को हनुमान जयंती को श्रद्धा भक्ति व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ है। भक्तों ने महाबली की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। हनुमान मंदिर में हनुमान जी के सेवक जगदीश चंद्र ओली के दिशा निर्देश पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

आज सुबह पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात भक्तों के द्वारा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य यजमान मुकेश चंद्र जोशी सपत्नीक पूजा अर्चना में बैठे। जगदीश चंद्र ओली ने बताया कल 2 अप्रैल को हवन व भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन किया जाएगा। उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

आयोजन में हनुमान मंदिर सेवा समिति , विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। अखंड रामायण पाठ में बड़ी तादाद में भक्त मौजूद रहे। कौशल म्यूजिक अकादमी के द्वारा भरपूर सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें