Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : हरिद्वार:सोशल मीडिया में कुर्बानी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

सोशल मीडिया में कुर्बानी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार जिले में सोशल मीडिया पर बकरीद पर कुर्बानी का वीडियो पोस्ट करना एक समुदाय विशेष के युवक को भारी पड़ गया, वायरल वीडियो के बाद भगवानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा था, जिस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आने के बाद माहौल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी।एसएसपी के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की तलाश शुरू की और करीब एक घंटे के भीतर उसे सिकंदरपुर गांव से पकड़ लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान शोएब पुत्र बामन निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई है, जो पुताई का काम करता है।पूछताछ में युवक ने बताया कि ईद के दिन घर में पाले गए भैंसे की कुर्बानी का वीडियो उसके छोटे भाई ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड कर दिया था।पुलिस टीम ने युवक के घर पहुंचकर जांच की, जहां भैंसे के खुर भी बरामद होने की बात सामने आई है।पुलिस ने वायरल पोस्ट को तुरंत हटवाते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।सोशल मीडिया पर धार्मिक या संवेदनशील वीडियो पोस्ट करने वालों पर हरिद्वार पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

जरूरी खबरें