Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़–मुनस्यारी सड़क पर भीषण हादसा 3 युवाओं की मौत एक घायल।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 15, 2026

पिथौरागढ़–मुनस्यारी सड़क पर भीषण हादसा 3 युवाओं की मौत एक घायल।आज रविवार 15 मार्च को पिथौरागढ़–मुनस्यारी सड़क में बंगापानी के पास इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई मे जा गिरी। दुर्घटना में तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव व प्रभारी कोतवाली मुनस्यारी नीरज चौहान पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया। थानाध्यक्ष ने बताया दुर्घटना में दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। उन्होंने बताया मृतकों में लक्ष्मण सिंह पुत्र श्री राम सिंह, निवासी धुरातोली मुनस्यारी, उम्र 30 वर्ष,अंकित पांडेय पुत्र बसंत पांडेय, निवासी पिथौरागढ़, उम्र 30 वर्ष,आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत, निवासी टकाना, उम्र 26 वर्ष। दुर्घटना में देवेंद्र भट्ट पुत्र स्व0 परमानंद भट्ट, निवासी उत्सव गृह, उम्र 25 वर्ष घायल हो गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। आयुष पंत की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।घटना में मृतकों का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना में मारे गए लक्ष्मण सिंह भारतीय सेना के जवान थे। वही एक साथ तीन होनहार युवाओं की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

जरूरी खबरें