Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में स्कूल समय में वन में ट्रैफिक व्यवस्था लागू पुलिस ने सख्ती से कराया पालन लोगों को बड़ी राहत

Laxman Singh Bisht

Tue, May 6, 2025

लोहाघाट में स्कूल समय में वन में ट्रैफिक व्यवस्था लागू पुलिस ने सख्ती से कराया पालन लोगों को बड़ी राहत लोहाघाट नगर में स्कूल समय में लगने वाले जाम से निजात दिलाने तथा छात्र-छात्राओं को दुर्घटना से बचाने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर आज 6 मई से लोहाघाट नगर में स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष लोहाघाट भुवन कोहली के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस ने जयंती भवन में बैरियर लगाकर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाया तथा लोगों से सहयोग की अपील की ।वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने से स्कूली छात्र-छात्राओं व लोगों ने राहत की सांस ली।थाना अध्यक्ष ने बताया स्कूल समय सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक तथा दोपहर 12 से 2:00 बजे के बीच लोहाघाट नगर में स्कूल बसों के साथ-साथ चौपहिया वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। दो पहिया वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होंगे।इस दौरान सभी वाहन खेतीखान चौराहे से मीना बाजार होते हुए जयंती भवन की ओर निकलेंगे जयंती भवन से कोई भी वाहन मीना बाजार की ओर को नहीं आएगा।तो वही लोगों के द्वारा स्कूल समय में वन वे व्यवस्था लागू करने पर एसपी चंपावत सहित लोहाघाट पुलिस को धन्यवाद दिया तथा स्कूल समय पर हमेशा वन में व्यवस्था लागू करने की मांग की ।नई व्यवस्था लागू होने पर लोगों को जाम के झाम से निजात मिली यातायात सुचारू रहा। व्यवस्था सुचारु करने में बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद सहित 112 कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें