Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: बाराकोट :जीआईसी इंद्रपुरी के 16 मेधावी विद्यार्थियों की माता को कमला नेहरू पुरस्कार 

16 मेधावी विद्यार्थियों की माता को कमला नेहरू पुरस्कार बाराकोट( चंपावत): शैक्षिक सत्र 2023 24 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इंद्रपुरी चंपावत के 16 मेधावी विद्यार्थियों की माताओ को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 16 विद्यार्थियों की माताओं को प्रदान किया गया कमला नेहरू पुरस्कार के लिए चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं की माता को हर वर्ष सम्मान स्वरूप ₹1000 की धनराशि पुरस्कार में दी जाती है। शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से माताओं को अंग वस्त्र व चेक भेंट किए गए। प्रधानाचार्य डॉक्टर कुंदन सिंह बोहरा ने कहा कि कमला नेहरू पुरस्कार का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों के परिश्रम करते हुए उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देना है। प्रबंधक अमर सिंह महरा ने कहा कि हर वर्ष विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन से बहुत से मेधावी कमला नेहरू पुरस्कार के लिए चयनित होते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रवक्ता तनुज उप्रेती द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक भुवन पंत, त्रिभुवन पांडे, मीनाक्षी माहरा, मीना ढेक, गणेश नाथ, मीरा साह, हेमा मेहरा, चंद्रकांत कॉलोनी, दिनेश नाथ,प्रमोद चंद्र चंद्रशेखर समेत विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें