Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत पांच घायल। बागधारा के पास भीषण दुर्घटना।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 5, 2025

बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत पांच घायल। बागधारा के पास भीषण दुर्घटना।

दुर्घटना में मां बेटे सहित पांच की मौत। दुर्घटना का कारण वाहन चालक के नशे में होना बताया जा रहा है।

मातम मे बदली बारात की खुशी, दुल्हन को बिदा कर बालातड़ी (चंपावत)से वापस शेरा घाट जा रही थी बारात।
लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बागधारा के पास बारात का वाहन 200 मीटर खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। तथा पांच लोगों के घायल हो गए है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस एसडीआरएफ , फायर की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा 5 घायलों को गहरी खाई से निकाल कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट के किलोटा गांव से बबलू की बारात चंपावत के बालातड़ी गांव आई हुई थी।

वापसी में लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार सिंगदा घाट के पास बारात का बोलेरो वाहन यूके 4 tb 2074 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया ।जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। तथा घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया घटना गुरुवार रात 2:30 बजे के लगभग की है।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी व उपचार कर रहे डॉक्टर अजीम ने बताया 5 घायलों को अस्पताल लाया गया था जिसमें एक की गंभीर हालत को देखकर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना में धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी रुद्रपुर, राजेश( 14) पुत्र उमेश चंद्र जोशी लाखतोली, चेतन चौबे 5 वर्ष पुत्र सुरेश चौबे निवासी दिल्ली, भास्कर पांडा किलोटा, वाहन चालक देवदत्त (38) पुत्र रामदत्त निवासी सल्ला भाटकोट शेराघाट घायल हो गए है।जिसमें से भास्कर पंडा को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वही दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है। दुर्घटना में भावना चौबे और उनके बेटे प्रियांशु(6) , प्रकाश चंद्र उनियाल( 40) बिलासपुर, केवल चंद्र उनियाल (35) बिलाशपुर, सुरेश नौटियाल (32) पंतनगर (उधम सिंह नगर )की मौके पर मौत हो गई।इस भीषण सड़क हादसे में मां बेटे सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना का कारण वाहन चालक का नशे में होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार व राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया दुर्घटना मे 5 की मौत हो गई है जिनमे एक महिला,एक बच्चा, तथा तीन पुरुष है सभी सवो को निकाल लिया गया है पोस्ट मार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया है। इस भीषण सड़क हादसे में सुरेश चौबे ने अपनी पत्नी व बेटे को खो दिया है तथा एक बेटा चेतन घायल हो गया है। सुरेश दिल्ली से परिवार सहित बारात में शामिल होने आए हुए थे।तो वही मासूम चेतन ने के सिर से मां का साया व भाई का साथ छूट गया है अस्पताल में वह बार बार अपनी मां को पुकार रहा है।उठ गया है रेस्क्यू अभियान में होटल स्वामी मदन सामंत व शिक्षक मनोज पंत ने सहयोग किया। इस भीषण सड़क हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई गई है। जनप्रतिनिधियों व लोगों ने हादसे से में दुख जताया हैं

(दुर्घटना में पत्नी व मासूम बेटे को खोया सुरेश चौबे ने। एक बेटा घायल। )

दिल्ली से बारात में शामिल होने परिवार सहित आए थे सुरेश।

अस्पताल में बार-बार मां को पुकार रहा है मासूम चेतन। मासूम के सर से छिना मां का साया छूटा भाई का साथ।

लोहाघाट।4 दिसंबर की देर रात लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बागधारा के पास हुई भीषण वाहन दुर्घटना में सुरेश चौबे ने अपनी पत्नी व मासूम बेटे को खो दिया है ।तो वही दुर्घटना में उनका छोटा बेटा चेतन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। सुरेश बारात में शामिल होने के लिए खुशी-खुशी अपने पूरे परिवार सहित आए हुए थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। इस दुर्घटना में जहां सुरेश ने अपनी पत्नी भावना व अपने 6 वर्षीय मासूम बेटे प्रियांशु को खो दिया है तो वही उनका 5 वर्षीय छोटा बेटा चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक सुरेश चौबे दूल्हे की कार को चला रहे थे उन्होंने अपनी पत्नी व दो बेटों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बैठाया हुआ था। पत्नी व बेटे की मौत से सुरेश बदहवास हालत में है उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं अस्पताल में घायल मासूम चेतन बार-बार अपनी मां व भाई को पुकार रहा है।

जरूरी खबरें