Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:माचिस के डब्बे में हुआ जोरदार विस्फोट दिव्यांग युवक की उड़ी हाथ की तीन उंगलियां 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 6, 2024
माचिस के डब्बे में हुआ जोरदार विस्फोट दिव्यांग युवक की उड़ी हाथ की तीन उंगलियां चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट गांव में माचिस की डिबिया में जोरदार विस्फोट होने से 30 वर्ष के दिव्यांग युवक ललित मोहन की बाएं हाथ की तीन उंगलियां उड़ गई तथा उसके चेहरे व दाएं हाथ में भी काफी चोटे आई हुई है घायल युवक ललित मोहन ने बताया मंगलवार सुबह वह अपने घर में किसी काम के लिए माचिस जला रहा था अचानक माचिस की डिबिया जोरदार धमाके के साथ फट गई धमाके व युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला युवक प्रदीप कालाकोटी भाग कर मौके पर पहुंचा जहां युवक घायल अवस्था में तड़प रहा था प्रदीप आनन फानन में युवक को अपने वाहन द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया जहां डॉक्टर मानसी के द्वारा घायल ललित का उपचार किया गया डॉक्टर मानसी ने बताया युवक के हाथ की हालत काफी नाजुक है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया है वही लोग इस घटना से काफी आश्चर्यचकित है लोगों ने कहा वह पहली बार देख और सुन रहे हैं कि माचिस की डिबिया में इतना बड़ा विस्फोट हो सकता है लोगो को इस घटना में विश्वास नहीं हो रहा है [caption id="attachment_26559" align="alignnone" width="300"] वहीं अब लोग माचिस जलाने में भी डर रहे हैं फिलहाल यह जांच का विषय है कि माचिस के डिब्बे में विस्फोट हुआ तो कैसे हुआ मामला सदिग्ध है वही घायल के उपचार में वार्ड बॉय दिनेश कुमार और विक्रम सिंह ने सहयोग किया डॉक्टर के मुताबिक युवक की हालत गंभीर है कुल मिलाकर इस घटना में युवक की जान बच गई वहीं बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं है [/caption]

जरूरी खबरें