Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एबीवीपी व छात्र संघ ने की छात्र-छात्राओं पर लगे ₹500 के चालान को वापस लेने की मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, May 17, 2026

एबीवीपी व छात्र संघ ने की छात्र-छात्राओं पर लगे ₹500 के चालान को वापस लेने की मांग

असाइनमेंट समय पर जमा न होने पर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं पर लगाया 500 रुपए का चालान।

लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता को छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया । ज्ञापन के माध्यम से छात्र नेताओं ने प्राचार्य को यह अवगत कराया गया कि महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं काफी दूर-दराज़ गांवों से आते हैं।पिछले दिनों मौसम अत्यधिक खराब होने के कारण कई छात्र छात्राएं समय पर अपने असाइनमेंट जमा नहीं कर पाए।जिस करण महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा उन पर ₹500 का चालान लगाया जा रहा है। जो सरासर गलत है।

छात्रसंघ एवं एबीवीपी ने प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता से छात्र-छात्राओं की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लगाए गए 500 रुपए के चालान को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा सभी छात्रों को राहत प्रदान की जाए।छात्र संघ ने आशा व्यक्त की है कि प्राचार्य इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेंगी। जापान देने में छात्र संघ अध्यक्ष सीकर वर्मा महासचिव हिमांशु चंद्र कोषाध्यक्ष राहुल सिंह बिष्ट मुकेश कुमार, सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें