Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एबीवीपी ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

एबीवीपी ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन।

वन्‍दे मातरम गीत बंकिम चन्‍द्र चटर्जी के द्वारा लिखा गया था ।यह गीत स्‍वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत बन गया था। आज वंदे मातरम गीत को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर। एबीवीपी के द्वारा लोहाघाट महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एबीवीपी नेता विवेक पुजारी के नेतृत्व में किए गए कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ,

डॉक्टर प्रकाश लखेड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे , मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जी0एस 0खाती व एबीवीपी छात्र नेताओं व छात्र संघ पदाधिकारियो तथा उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इस गीत को बड़े सम्मानपूर्वक गाया गया। विवेक पुजारी ने बताया वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आज अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालयो व चंपावत जिले के समस्त सात महाविद्यालय में में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें वंदे मातरम गीत को गाया गया।

उन्होंने बताया स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में पूरे देश की जनता के द्वारा बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा लिखे गए वंदे मातरम को गाते हुए स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया था कहां वंदे मातरम देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में पंकज धामी, कुशाग्र वर्मा, ऋतिक ढेक, शिखर वर्मा, नीरज सगटा, सागर वर्मा, राहुल बिष्ट, मुकेश कुमार, मनीष बिष्ट, अग्रिम पुनेठा, साहिल अधिकारी, शुभम ढेक, करन अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें