Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रसोई गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 13, 2026

रसोई गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी।

चंपावत जिले में रसोई गैस के दुरुपयोग व कालाबाजारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज शुक्रवार को डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने नगर के होटलो व ढाबों में छापेमारी की गई। पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने बताया रसोई गैस की कालाबाजारी तथा दुरुपयोग को रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर आज यह छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया छापेमारी में किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर नहीं पाए गए है पर व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी घरेलू रसोई गैस का प्रयोग अपने प्रतिष्ठानों में ना करें। उन्होंने बताया व्यावसायिक सिलेंडरों की अभी आपूर्ति नहीं हो पा रही है पर व्यापारियों को 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से रसोई गैस के लिए किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न करने की अपील की है। पूर्ति निरीक्षक ने कहा प्रशासन कालाबाजारी पर पूरी तरह नजरे बनाए हुए है। इस दौरान उप निरीक्षक ऋषभ कुमार मौजूद रहे। तो वही चंपावत में प्रशासन की छापामारी में व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू रसोई गैस का उपयोग करने पर 10 सिलेंडर जब्त किए गए। व्यवसायिक सिलेंडर न मिलने से व्यापारी काफी परेशान है।

जरूरी खबरें