Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एआरटी निदेशक ने किया रा 0प्रा0 विद्यालय पाटन पाटनी में अकादमिक गुणवत्ता का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

एआरटी निदेशक ने किया रा 0प्रा0 विद्यालय पाटन पाटनी में अकादमिक गुणवत्ता का निरीक्षण

आज मंगलवार को लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी तथा राउप्रावि रायकोट महर में निदेशक अकादमिक शोध एवं मूल्यांकन श्रीमती वंदना गर्ब्याल द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में मिशन कोशिश के तहत संचालित शैक्षिक गतिविधियों, शिक्षण कार्य तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण में विद्यालय में तकनीकी माध्यमों के उपयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य होते हुए पाया गया, जिससे विद्यार्थियों में सीखने की रुचि में वृद्धि हो रही है। शिक्षकों द्वारा कक्षा में नवाचार आधारित गतिविधियाँ कराई जा रही हैं, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

श्रीमती गर्ब्याल ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के प्रदर्शन एवं अनुशासन की सराहना की तथा बताया कि तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम बेहतर होते हैं।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता महरा, शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी, श्रीनिवास ओली, चन्द्र किशोर पाण्डेय, संगीता भट्ट, रेनू देवी मेहता तथा दो सामुदायिक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

निदेशक के साथ आए डायट प्राचार्य अनिल मिश्रा और शिवराज सिंह तड़ागी ने भी विद्यालय के क्रियाकलापों की सराहना की। अंत में उन्होंने विद्यालय परिवार को भविष्य में और उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

जरूरी खबरें