Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा नेता आनंद अधिकारी ने गुलदार के हमले से घायल बालक से मुलाकात कर जाना हाल-चाल परिजनों को बधाया ढाढस स्वस्थ होकर घर लौटा आरब 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 4, 2024
भाजपा नेता आनंद अधिकारी ने गुलदार के हमले से घायल बालक से मुलाकात कर जाना हाल-चाल परिजनों को बधाया ढाढस स्वस्थ होकर घर लौटा आरब बीते दिनों लोहाघाट के राईकोट गांव में गुलदार के हमले से 3 वर्षीय बालक आरव गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए थे बालक के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद आरब सकुशल वापस अपने घर पहुंचा सोमवार को लोहाघाट के युवा भाजपा नेता व बीआईटीएम निदेशक आनंद अधिकारी राईकोट गांव पहुंचे तथा आरब व परिजनों से मुलाकात कर आरब का हाल-चाल जाना परिजनों ने बताया बच्चा अब स्वस्थ है आनंद अधिकारी ने परिजनों को ढाढस बताते हुए कहा मां झूमा की कृपा से बालक की जान बच गई जिसके लिए वे भगवान को धन्यवाद देते हैं वहीं उन्होंने परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद करते हुए आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया इस दौरान अधिकारी ने आरब से बात की उन्होंने कहा आरब काफी बहादुर बच्चा है भगवान इसे दीर्घायु रखें वहीं अब आरब अपने घर आकर काफी खुश है तथा अपने साथियों के साथ खेल रहा है आरब के पिता ईश्वर सिंह ने उनका हाल-चाल जानने के लिए आनंद अधिकारी को धन्यवाद दिया इस दौरान दिनेश बिष्ट (दान) ,शिक्षक कुवर प्रथोली ,मोहन सिंह कुवर, ग्राम प्रधान प्रदीप कुवर, उमेद सिंह मेहता, मनोज सिंह कुंवर,अशोक कुंवर,मनीष कुंवर आदि मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें