Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट:भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति बंदन कार्यक्रम का किया आयोजन लखपति दीदी योजना से रोजगार कर रही महिलाओं को किया गया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 31, 2024
भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति बंदन कार्यक्रम का किया आयोजन लखपति दीदी योजना से रोजगार कर रही महिलाओं को किया गया सम्मानित बुधवार को लोहाघाट के नगर पालिका सभागार में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता मुरारी की अध्यक्षता व ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी के संचालन में शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी ने कहा कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर को उठाने के लिए चलाई गई लखपति दीदी योजना से समूह के माध्यम से रोजगार कर रही जिले की 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया है उन्होंने कहा इस योजना से कई महिलाओं को रोजगार मिल रहा है वह अपने परिवार का सम्मान पूर्वक भरण पोषण करने में सक्षम है वहीं लखपति दीदी योजना से लाभान्वित महिलाओं ने कहा आज कई महिलाएं समूह के माध्यम से अपना रोजगार कर रही हैं जिसके लिए वे सरकार और मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देती है सरकार की इस योजना से आज वे सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत निर्मल महरा ने कहा भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर को उठाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ आज कई महिलाएं उठा रही हैं महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है उन्होंने कहा भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य ही महिलाओं को आगे बढ़ाना है वही सभी बकताओ ने अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ,महिला मोर्चा प्रभारी पूनम अग्रवाल ,कुमाऊं सह संयोजक विनीता फर्त्याल , पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमन लता, गंगा खाती ,मनीप्रभा तिवारी, हंसा देवी, सतीश पांडे ,गोविंद वर्मा, सचिन जोशी ,दिनेश खुलवे ,मंजू पुनेठा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें