Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पहाड़ी से टकराई कार दो महिला घायल एक गंभीर। हायर सेंटर रेफर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 3, 2026

पहाड़ी से टकराई कार दो महिला घायल एक गंभीर। हायर सेंटर रेफर।

लोहाघाट।धारचूला से हल्द्वानी जा रही एक बैगनआर कार आज शुक्रवार को घाट लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बापरु और बाराकोट के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। दुर्घटना में एक ही परिवार की दो महिलाएं घायल हो गई जिनमें एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में डॉक्टर बीना मेलकानी के द्वारा दोनों घायल महिलाओं का उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया दुर्घटना में दो महिलाएं घायल है ।

जिनमें एक की हालत ठीक है तथा तथा दूसरी महिला के सर पर गंभीर चोट लगने से उन्हें चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चार लोग सवार थे। वाहन स्वामी डी0 एस0 बोनाल ने बताया आज सुबह वह धारचूला से अपनी पत्नी आशा बोनाल तथा अपने पुत्र आर्यन बोनाल व बहू सनम देवी के साथ धारचूला से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे तभी बाराकोट और बंतोली के बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

जिसमें उनकी पत्नी व बहु घायल हुई है। उपचार में वार्ड बॉय हेम विश्वकर्मा ,दीपक बिष्ट तथा पीआरडी बीरू मेहता के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें