Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

: लोहाघाट:18 जनवरी को मुख्यमंत्री धामी भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में करेंगे रोड शो/भाजपा के हौसले बुलंद 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 17, 2025
18 जनवरी को मुख्यमंत्री धामी गोविंद वर्मा के समर्थन में करेंगे रोड शो शनिवार 18 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का चंपावत जिले का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 12:20 बजे पिथौरागढ़ से जीआईसी हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा रोड शो करते हुए 12:40 पर नगर के गांधी चौक पहुंचेंगे जहां से मुख्यमंत्री पैदल भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए स्टेशन बाजार पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जोश से भरे नजर आ रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए आने की अपील की जा रही है सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी भाजपा नेता दीपक ओली के आवास में जाकर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे वही मुख्यमंत्री के दौरे से विपक्षियों में खलबली नजर आ रही है क्योंकि मुख्यमंत्री धामी जनता का रुझान अपनी ओर मोड़ने में माहिर माने जाते हैं वही लोहाघाट की जनता भी मुख्यमंत्री के लोहाघाट आने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है क्योंकि जनता को आशा है मुख्यमंत्री धामी के आने से लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण, चिकित्सालय में डॉक्टर और नजूल भूमि निस्तारण में मुख्यमंत्री पहल करेंगे

जरूरी खबरें