रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण /मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा
Laxman Singh Bisht
Fri, Mar 21, 2025
मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा ।हर घर नल हर घर नल का छाया मुद्दा

लोहाघाट:मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी शासन में अनुसचिव सुभाष चंद्रा ने लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्थ करने के निर्देश दिए ।इस दौरान अनुसचिव ने मरीजो से बात कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।दिवस अधिकारी ने नगर पालिका हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक कर मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को सुना।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, सतीश पांडे ने लोहाघाट नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था,पेयजल समस्या को देखते हुए जल्द सरयु लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण।नगर की नजूल भूमि का निस्तारण की मांग तथा लोहाघाट रामलीला मंच के शीघ्र धनराशी अवमुक्त करने की मांग की गई । वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक व दीपक जोशी ने गुमदेश क्षेत्र की किमतोली खालगडा पुल्ला चमदेवल सड़क चौड़ीकरण और हॉटमिक्स करने तथा पूर्व में मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत खालगढ़ रौसाल मोटर मार्ग में हॉटमिक्स करने की मांग की गई। नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ने लोहाघाट राईकोट मरोड़ाखान लिंक मोटर मार्ग में हॉटमिक्स की मांग प्रमुखता से रखी

वहीं भाजपा नेता अजय बिष्ट ने मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसारशील बरूडी तक सड़क निर्माण तथा चौमेल मुख्य बाजार की आंतरिक सड़क मे इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने की मांग की। वही मोहन पाटनी के द्वारा क्षेत्र में हर घर नल हर घर जल योजनाओं में विभागीय लापरवाही के मामले तथा मरोड़ाखान से एमजे होटल तक राष्ट्रीय राजमार्ग में डामरीकरण व नाली निर्माण की मांग की। इसके अलावा राजेंद्र गड़कोटी ने क्वारखोली पडासो शेरा सड़क को पीडब्ल्यूडी के हैंडओवर कर डामरीकरण की मांग की गई । छात्र नेता विवेक पुजारी ने मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार देवीधुरा महाविद्यालय में एमए के विषयों को खोलने की मांग अनुसचिव के सामने रखी गई वहीं सूरज कुमार के द्वारा सलना ढेरनाथ सड़क में डामरीकरण की मांग की गई कहां सड़क लंबे समय से बदहाल है पर विभागों के द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पंचेश्वर में होने वाली अंतराष्ट्रीय स्तर की ऐंगलिंग प्रतियोगिता एवं गुमदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक चैतोला मेले के उद्धघाटन में मुख्यमंत्री को आने का निमंत्रण दिवस अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया गया।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए जिला पंचायत को प्रतिदिन घर घर से कूड़े का निस्तारण करने के लिए कूड़ा वाहन चलाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी सुभाष चंद्रा ने सभी समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना कहा मुख्यमंत्री की जो भी घोषणाएं है उन पर तेजी से कार्य चल रहा है तथा जिन घोषणाओं पर कोई आपत्ति लगी हुई है उन आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। इस दौरान गिरीश कुवर सुभाष बगोली ,जीवन गहतोड़ी ,सचिन जोशी ,दीपक जोशी दीपक सुतेड़ी, दीपक गोस्वामी, सूरज कुमार ,सभासद आरती देवी, सुरेश फर्त्याल, आशीष राय, चंद्रशेखर बगोली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।