Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

: लोहाघाट:कड़ाके की ठंड के बीच कांग्रेस का चुनाव प्रचार जल जंगल जमीन के मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंची कांग्रेस 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 16, 2025
कड़ाके की ठंड के बीच कांग्रेस का चुनाव प्रचार जल जंगल जमीन के मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंची कांग्रेस गुरुवार को लोहाघाट में कड़ाके की ठंड के बीच कांग्रेस का चुनाव प्रचार जारी रहा नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नगर के लोहावती ,बजरंगबली और रिकेश्वर वार्ड में घर-घर चुनाव प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के समर्थन में वोट मांगे कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय व नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ने कहा कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जल ,जंगल व जमीन के मुद्दे को लेकर जा रही है उन्होंने कहा भाजपा शासन में लोहाघाट की शान कहे जाने वाले देवदार के पेड़ों को खुलेआम काट कर अतिक्रमण किया जा रहा है जनता सीवर युक्त पानी पीने को मजबूर है वह पानी भी जनता को चौथे दिन नसीब हो रहा है और लोहाघाट वासियों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक तक नहीं दिया जा रहा है शैलेंद्र राय ने कहा यह लोहाघाट की मूलभूत समस्याओं पर भाजपा व उनके नेताओं ने चुप्पी साधी हुई है उन्होंने कहा भाजपा नेता जनता के सामने शर्त रख रहे हैं जब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाओगे तब उन्हें पानी मिलेगा उन्होंने कहा डबल इंजन से ही जनता परेशान है राय ने कहा इस बार लोहाघाट नगर में परिवर्तन होने जा रहा है जनता ने युवा रंजीत अधिकारी को पालिका अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है उन्होंने कहा कांग्रेस एकजुट है और भाजपा में बगावत है कांग्रेस जल, जंगल जमीन की लड़ाई लड़ते रहेगी इस दौरान भगीरथ भट्ट, नवीन चंद्र जोशी, भुवन चौबे ,गिरधर सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें