Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर दिखाई ईमानदारी मोबाइल स्वामी को वापस किया खोया हुआ मोबाइल

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 3, 2024
कांस्टेबल हेम महरा ने फिर दिखाई ईमानदारी मोबाइल स्वामी को वापस किया खोया हुआ मोबाइल लोहाघाट क्षेत्र में ईमानदारी की मिसाल बन चुके लोहाघाट थाने के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है शनिवार को कांस्टेबल हेम महरा ने खोए हुए मोबाइल फोन को सुरक्षित मोबाइल स्वामी को वापस किया कांस्टेबल महरा ने बताया लगभग 5 दिन पहले उन्हें लोहाघाट की स्टेट बैंक रोड में रेडमी कंपनी का गिरा हुआ मोबाइल फोन मिला था लेकिन मोबाइल लॉक होने की वजह से मोबाइल स्वामी का पता नहीं चल पाया कांस्टेबल मेहरा ने बताया फिर उन्होंने मीडिया के माध्यम से मोबाइल स्वामी की ढूंढ खोज करवाई जिसके बाद शनिवार को मोबाइल स्वामी चंपावत के भकाना निवासी किशन सिंह ने उनसे फोन के बारे में संपर्क किया तथा फोन की पहचान बताई जिसके बाद मोबाइल स्वामी के करीबी रिश्तेदार को फ़ोन सुरक्षित सौंप दिया है वही मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी व लोगों ने का0महरा की ईमानदारी की प्रशंसा की मालूम हो कांस्टेबल महरा अभी तक कई लोगों का खोया हुआ सामान, रूपए पैसे व जेवरो को लौटा कर पुलिस का मान बढ़ा चुके हैं

जरूरी खबरें