Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डिग्री कॉलेज सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से मे सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू। राहत

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

डिग्री कॉलेज सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से मे सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू। राहत

2 साल पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी सड़क।

देवी आपदा से 15 लाख की लागत लोक निर्माण विभाग लोहाघाट कर रहा है कार्य।

लोहाघाट से डिग्री कॉलेज जाने वाली सड़क में बॉडीगार्ड पुल के पास लगभग 2 वर्ष पूर्व मानसून कॉल में सड़क का काफी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गधेरे में समा गया था। जिस कारण यहां पर सड़क काफी सकरी हो गई थी तथा दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई थी। लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के अलावा राय नगर चौड़ी व डेसली के ग्रामीण कई बार प्रशासन से सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे थे। आखिर 2 साल बाद लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा सड़क के इस क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है । बाड़ीगाढ़ गधेरे से लोक निर्माण विभाग के द्वारा देवी आपदा मद से लगभग 15 लाख रुपए की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ,राय नगर चौड़ी डेंसली व भूमलाई के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण कर लिया जाएगा।

जरूरी खबरें