Sunday 31st of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी हत्याकांड के आरोपी बबलू सिंह को आजीवन कारावास की सजा। जिला जज अनुज कुमार संगल की अदालत का फैसला

लोहाघाट:यूकेडी की मासिक बैठक पार्टी की मजबूती के लिए हुआ विचार विमर्श कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

पाटी:विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों ने बनाई तंबाकू विरोधी पेंटिंग, लोगों को किया जागरूक

लोहाघाट:अनशनकारी चेतराम के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण पांचवे दिन भी धरने में डटे रहे चेतराम।

चंपावत:डीएम ने लगायी ग्राम चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देता डिग्री कॉलेज तिराहा प्रशासन बेखबर। चौड़ीकरण की मांग।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

दुर्घटनाओं को दावत देता डिग्री कॉलेज तिराहा प्रशासन बेखबर। चौड़ीकरण की मांग।

बड़ी दुर्घटना के इंतजार में प्रशासन। लोहाघाट का व्यस्ततम डिग्री कॉलेज तिराहा दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है। इस स्थान पर पूर्व में4 कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पर इसके बावजूद प्रशासन बेखबर बना हुआ है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग व व्यापारी लंबे समय से डिग्री कॉलेज तिराहे के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने कहा शायद प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। लोगों ने कहा लोहाघाट नगर में विकास के नाम पर बनी बनाई चीजों को तोड़कर दोबारा से फिर उसको बनाया जा रहा है पर डिग्री कॉलेज तिराहे की ओर ना प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। लोगों ने बताया इस स्थान पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कहा रोज सैकड़ो वाहन इस स्थान से फर्राटे भरते हुए गुजरते हैं। लोगों ने बताया मीना बाजार क्षेत्र से डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाले बड़े वाहन इस तिराहे में एक बार में नहीं मुड़ पाते है जिस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इस दौरान दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने कहा जिस प्रकार से लोहाघाट नगर में बनी बनाई चीजों को तोड़कर फिर बनाते हुए धन की फिजूल खर्ची करने के बजाय डिग्री कॉलेज तिराहे का सौंदर्य करण व चौड़ीकरण किया जाए ताकि लोगों को दिक्कत ना हो और संभावित दुर्घटना का खतरा भी समाप्त हो।

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से डिग्री कॉलेज तिराहे के चौड़ीकरण की मांग की है।

जरूरी खबरें