Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में गौसदन भेज गए निराश्रित गौ वंश। गोवंश को छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 3, 2026

.पालिका ने गौसदन भेज निराश्रित गौ वंश। गोवंश को छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई ।

लोहाघाट नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में गौ वंशों को निराश्रित छोड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पालिका के द्वारा कई बार निराश्रित गौ वंशों को गौ सदन भेजा जा चुका है और उसके बावजूद पशुपालकों के द्वारा गोवंशों को निराश्रित छोड़ा जा रहा है। आज शुक्रवार को भी पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में पालिका कर्मियों के द्वारा नगर में निराश्रित छोड़े गए पांच गाय वंशों को खीड़ी गौ सदन में भेजा गया। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा पालिका के द्वारा कई बार निराश्रित गौ वंशों को गौ सदन भेजा जा चुका है।

पर उसके बावजूद भी कुछ लोग गौ वंश को निराश्रित छोड़ रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने कहा पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं अगर कोई भी व्यक्ति गौ वंश को छोड़ते हुए पकड़ा जाता है तो उसे पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी गोवंशों को छोड़ने वालों की सूचना पालिका को देने साथ ही पशुपालकों से अपने गौ वंशों को निराश्रित ना छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा गौ वंशों को निराश्रित छोड़ने से सड़कों में दुर्घटनाओं के खतरे के साथ-साथ राहगीरों को भी खतरा पैदा होता है।

जरूरी खबरें