Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम ने पार्किंग व टैक्सी स्टैंड का किया निरीक्षण समग्र कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 14, 2026

डीएम ने पार्किंग व टैक्सी स्टैंड का किया निरीक्षण समग्र कार्ययोजना बनाने के निर्देश

जनपद चम्पावत के लोहाघाट स्थित टीआरसी परिसर के समीप विकसित किए गए पार्किंग स्थल का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थल की वर्तमान स्थिति, उसकी उपयोगिता तथा यातायात प्रबंधन में उसकी संभावित भूमिका का विस्तार से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि पार्किंग स्थल का पूर्ण एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोहाघाट नगर में बढ़ती यातायात समस्या एवं जाम की स्थिति से आमजन को राहत मिल सके।उन्होंने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को निर्देश दिए कि टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, स्थानीय नागरिकों तथा अन्य सभी संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक समुचित एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए शीघ्र ही एक बैठक आयोजित कर सभी पक्षों के सुझाव लेकर ठोस निर्णय लेने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर में वर्तमान में संचालित टैक्सी स्टैंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए तथा वाहनों के संचालन एवं पार्किंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएं, जिससे नगर में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान भी की जाए।

साथ ही, आमजन को जागरूक करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर , सचिन जोशी, राजू गढ़कोटी, उमेश कालाकोटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें