Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 11, 2026

डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

एसडीएम लोहाघाट ने किया दीदी की रसोई का उद्घाटन।

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा जिले मे लगातार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहे हैं। डीएम चंपावत की पहल पर आज सोमवार को उड़ान स्वंय सहायता समूह मंगोली की महिलाओं द्वारा लोहाघाट तहसील परिसर मे संचालित दीदी की रसोई का उद्घाटन उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा किया गया। एसडीएम नीतू डांगर ने बताया जिलाधिकारी की पहल पर लोहाघाट तहसील परिसर में दीदी की रसोई कैंटीन का आज विधिवत शुभारंभ किया गया।

उन्होंने बताया उड़ान महिला स्वयं सहायता समूह मंगोली के द्वारा दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा । एसडीएम ने बताया दीदी की रसोई में तहसील के कर्मचारियों व आम जनता को भोजन के साथ साथ चाय पकोड़ी, समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पाद आंवला कैंडी, नमकीन, हैंडवाश, ऐपर्ण, मसाले, घी, बड़ी, बिच्छू घास के पापड़, दालें इत्यादि उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा यह महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल है। दीदी की रसोई का संचालन करने वाली उड़ान महिला समूह की विमला देवी व चंचला देवी ने बताया यह सरकार व जिलाधिकारी की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की अच्छी पहल है।

जिसके लिए वह जिलाधिकारी चंपावत व एसडीएम लोहाघाट को धन्यवाद देती है। उन्होंने कहा दीदी की रसोई के माध्यम से उन्हें घर बैठे रोजगार उपलब्ध हुआ है। कहा वह लोग दीदी की रसोई का संचालन बेहतर तरीके से करेंगी। दीदी की रसोई के निर्माण के लिए जिलाधिकारी के द्वारा धनु राशि की व्यवस्था की गई थी। उद्घाटन अवसर पर तहसीलदार मोहिउद्दीन, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी, बीएमएम मुशीर अहमद, ललित खोलिया सहित तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें